यूपी के 20 जिलों में बाढ़, काशी में 2000 मंदिर डूबे
UP में गंगा, यमुना, शारदा और घाघरा उफान पर हैं। 20 जिलों के 400 से ज्यादा गांवों बाढ़ की चपेट में हैं। लखीमपुर में 220 गांव जलमग्न हैं। इस जिले का हाल बहुत बुरा है। यहां शव को नाव से 3 किमी दूर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। वाराणसी में 85 घाट और 2000 छोटे-बड़े मंदिर गंगा में डूब गए। घाट किनारे बसी कॉलोनियों में पानी भर गया। अयोध्या में भी बाढ़ के खतरे को देखते हुए SDRF को तैनात कर दिया गया है।









Leave a Reply