UP बोर्ड: परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ी
UP बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को फिर बढ़ा दिया है। बोर्ड परीक्षा के आवेदन फार्म अब 20 सितंबर तक भरे जा सकेंगे। परीक्षार्थी ₹100 विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर तक चालान फार्म जमा कर सकते हैं। 25 सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने होंगे। विवरण में गलती होने पर 1 से 5 अक्टूबर तक संशोधन करना होगा। साथ ही 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण 20 सितंबर तक होगा।









Leave a Reply