PM को ऐसे कार्यक्रमों में नहीं जाना चाहिए:सिब्बल
CJI डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणपति पूजा में PM मोदी के शामिल होने पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। अब राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा ‘मैं तस्वीरें देखकर हैरान था। निजी कार्यक्रम का प्रचार करना गलत है। पूजा का निजी प्रचार नहीं होना चाहिए। संवैधानिक व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए। PM को ऐसे कार्यक्रमों में नहीं जाना चाहिए।’









Leave a Reply