केंद्र सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम
केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने X पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पोर्ट ब्लेयर का नया नाम श्री विजय पुरम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने नाम में औपनिवेशिक विरासत की झलक थी। ‘विजय पुरम’ स्वतंत्रता संग्राम में विजय का प्रतीक है। यहां नेता जी ने पहली बार तिरंगा फहराया था। पोर्ट ब्लेयर, केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार की राजधानी है।









Leave a Reply