काम में लापरवाही, सस्पेंड हो गईं SDM
यूपी शासन ने फर्रुखाबाद SDM पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी स्वाति शुक्ला को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हरदोई जिले में तैनाती के दौरान उन्होंने SDM रहते हुए 71 अपात्र लोगों को जमीन के पट्टे दिए थे। शिकायत पर हुई जांच के बाद इस भू-आवंटन प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था। इस मामले में दोषी पाए गए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को भी निलंबित किया गया है।









Leave a Reply