एक्शन में योगी सरकार, बर्खास्त होंगे 26 डॉक्टर
UP में लापरवाही करने और ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने वाले 26 डॉक्टरों पर गाज गिरी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन सभी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। वहीं, 3 चिकित्सकों की 2 साल के लिए दो-दो वेतन वृद्धि रोकीं गई हैं। इस लिस्ट में जालौन, बरेली, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, ललितपुर, बलिया, बस्ती, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बहराइच, सहारनपुर और शाहजहांपुर के डॉक्टर शामिल हैं।









Leave a Reply