बच्चों को स्कूल नहीं भेजा तो वापस करना होगा पैसा
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपका बच्चा स्कूल से गैरहाजिर चल रहा है तो अभिभावक को DBT के जरिए मिली राशि वापस करनी पड़ सकती है। अब आपको या तो बच्चे को स्कूल भेजना होगा या फिर शासन से प्राप्त DBT के रिकवर की जाएगी। रामपुर CDO ने बेसिक शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए हैं। साथ ही किसी स्कूल में 50% से कम उपस्थिति रहने पर पूरे स्टाफ की सैलरी रोक देने का आदेश है।









Leave a Reply