अयोध्या में मुंबई की तर्ज पर बनेगी चौपाटी, मिली मंजूरी
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे के स्थान अब मुंबई जुहू बीच चौपाटी की तरह विकसित किए जाएंगे। घूमने के अलावा यहां लजीज व्यंजनों का लुत्फ लिया जा सकेगा। यह चौपाटी सरयू के किनारे राम की पैड़ी पर बनेगी। आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही 4.65 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी।









Leave a Reply