लखनऊ में जॉब से लौट रही युवती के साथ पांच लोगों ने की मारपीट
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ पांच लोगों ने मारपीट की है। युवती का आरोप है कि वह गाजीपुर इलाके में किराए के घर में रहती है। मारपीट करने वाले युवक भी इसी मकान में किराए से रहते हैं। जॉब करके अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी तभी 5 लोगों ने रोका और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। इसके बाद चप्पलों से पीटाई की। गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। दोस्त बचाने आया तो उसकी भी हॉकी से पिटाई की।









Leave a Reply