प्रयागराज के 1200 घरों में घुसा पानी, आज 27 जिलों में अलर्ट
लखनऊ में 10 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मुरादाबाद में बारिश से रेल ट्रैक पानी में डूब गया। कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 10 से ज्यादा जिलों में सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। प्रयागराज के 1200 घरों में गंगा का पानी भर गया है। लेटे हनुमान मंदिर में गंगा पहुंच गई हैं। वाराणसी में 50 से ज्यादा घाट गंगा में डूब गए हैं। मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।









Leave a Reply