बिना किसी शर्त के मुफ्त मिलेगी बिजली

यूपी में किसानों को बिना किसी शर्त के नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों के साथ वार्ता में यह भरोसा दिलाया है। 140 यूनिट प्रति किलोवाट जैसी शर्त को जबरन किसानों पर थोपा नहीं जाएगा। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन से भी राहत दी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि शासन के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है।