भारत ने चीन को पछाड़ा

भारत ने चीन को पछाड़ते हुए बांग्लादेश के साथ मोंगला बंदरगाह के टर्मिनल ऑपरेशन की डील कर ली है। इस तरह भारत हिंद महासागर में चीन का काउंटर कर सकेगा। चीन भी इस बंदरगाह पर नजर बनाए हुए था, लेकिन भारत ने बाजी मार ली। ये तीसरा विदेशी बंदरगाह है, जिसके ऑपरेशन की जिम्मेदारी भारत को मिली है। इस बंदरगाह के जरिए भारत को उत्तर-पूर्व के राज्यों तक कनेक्टिविटी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।