हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों को अखिलेश ने दिए ₹1.23 करोड़
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा दिया है। हादसे में 123 लोगों की मौत हुई थी। दुर्घटना हाथरस में आयोजित भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ से हुई थी। हादसे में मृतकों के परिजनों को सपा द्वारा सहयोग देने में कई सांसद-विधायक सहित सैकड़ों समाजवादी नेता शामिल हैं।









Leave a Reply