एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की शिकायत, SP सस्पेंड
मिर्जापुर के चुनार ट्रेनिंग सेंटर के एसपी अंकित मित्तल को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंशन के साथ ही अंकित मित्तल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। अंकित मित्तल 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ी एक शिकायत शासन से की थी। इस पूरे प्रकरण की जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है।











Leave a Reply