हाथ में संविधान लेकर संसद पहुंचे सपाई, कांग्रेस हाईकमान ने दी बधाई
18वीं लोकसभा के पहले दिन सपा के सांसद हाथ में संविधान लेकर संसद पहुंचे। उनके इस काम से कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे खुश हुए और उन्हें बधाई दी। बता दें कि सांसदों के मामले में सपा इस बार तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के 37 सांसद चुने गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव समेत कई सांसद एक साथ पहुंचे थे।











Leave a Reply