RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी से दिया इस्तीफालोकसभा चुनाव में BJP के साथ गठबंधन कर नई सरकार में RLD प्रमुख जयंत चौधरी मंत्री बन चुके हैं। इससे उनकी पार्टी के नेताओं में खासा नाराजगी है। इस बीच RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने X पर लिखा- RLD के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह, सहयोग व सम्मान का मैं आभारी रहूंगा। बता दें, उनके इस्तीफे से जयंत चौधरी को बड़ा झटका माना जा रहा है।











Leave a Reply