मिल्कीपुर सीट के लिए बीजेपी में कई दावेदारफैजाबाद सीट से अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा की सीट खाली हो गई है। यहां 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। मिल्कीपुर उप चुनाव के लिए भाजपा के कई दावेदार सामने आ गए हैं। इनमें पूर्व विधायक से लेकर जिला पंचायत सदस्य और प्रधान तक शामिल हैं। पासी समाज से सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। संगठन ने सभी नामो पर विचार करते हुए दावेदारों की जीत और हार की संभावनाओं को खंगालना शुरू कर दिया है।











Leave a Reply