करण भूषण के काफिले ने 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत
UP कैसरगंज लोकसभा से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे व BJP प्रत्याशी करण भूषण के काफिले की कार ने 3 लोगों को कुचल दिया। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। हादसा कर्नलगंज- हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास हुआ है।
हादसे से गुस्साए लोगों ने करण भूषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।











Leave a Reply