पहले मतदान, फिर जलपान
अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध मूंछ नृत्य की कला के लिये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं अनेक अन्तर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय पुरस्कारों एवं सम्मान से सम्मानित श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी”दुकान जी जो सामान्य लोकसभा चुनाव में जो स्वीप आइकाॅन से सम्मानित हैं, पूरे जनपद में जनता को अधिक से अधिक अपने मताधिकार के प्रयोग के लिये जागरुक कर रहें हैं। दुकान जी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, कनिहार में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी, सहायक लेखाधिकारी ( सर्व शिक्षा अभियान) दीपक पाण्डेय, प्रयाग विद्वत् परिषद के डाॅ शम्भूनाथ त्रिपाठी’अंशुल जी, अपर शासकीय अधिवक्ता दुर्गेश दुबे , एरीलिन कंपनी के कंपनी हेड रत्नेश श्रीवास्तव, माॅ भारती विद्या मन्दिर के प्रबन्धक सुधीर द्विवेदी, पूर्व गर्निंग काॅउन्सिल अनिरुद्ध ओझा, अधिवक्ता सत्यव्रत मिश्र, उप प्राचार्य इलाहाबाद इण्टर कालेज डाॅ अनन्त कुमार गुप्त, वरिष्ठ प्रवक्ता डी पी गर्ल्स कालेज सीमा गुप्ता, भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त, विविड फाउन्डेशन के विकाश मिश्र, नरेन्द्र त्रिपाठी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिक रेनू त्रिपाठी, शिक्षिका डाॅ माया द्विवेदी , एवं समस्त अध्यापिकाओं / अध्यापक एवं अभिभावकों को आगामी चुनाव में स्वयं एवं अपने परिवार तथा अपने क्षेत्र में सभी को शत-प्रतिशत मतदान के लिये “संकल्प” दिलाकर जागरुक किया। उन्होने कहा कि भारत विश्व में सबसे बङा लोकतन्त्रात्मक राष्ट्र है। इसे और सशक्त तथा समृद्ध बनाने के लिये मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान अवश्य करना चाहिये।
Prayagraj Loksabha Elections 2024 Voting पहले मतदान, फिर जलपान










Leave a Reply