चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को राहत नहीं, ED को नोटिस
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। SC ने चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया है। SC ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर 24 अप्रैल तक जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल तारीख तय की। इस पर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनुसिंघवी ने जल्द सुनवाई की मांग की, जिस पर SC ने कहा कि 29 अप्रैल से पहले की तारीख नहीं है।











Leave a Reply