PM मोदी गंगापुत्र तो मैं शिखंडी हूं’
way2news
हिंदू महासभा ने PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को उम्मीदवार बनाया है। हिमांगी सखी ने कहा कि बीते कई सालों से उनके अधिकारों पर ध्यान नहीं दिया गया। हम भी समाज की मुख्य धारा में रहकर जीना चाहते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अगर PM मोदी खुद को गंगा पुत्र कहते हैं तो मैं शिखंडी हूं और उन्हें शरणागत होना पड़ेगा। हिंदू सभा ने देशभर में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।











Leave a Reply