BJP राज में 1 लाख किसानों ने किया सुसाइड’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने X पर एक पोस्ट के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- आज देश में हर दिन 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बीजेपी राज में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। 10 साल में न किसानों को MSP मिली, न आय दोगुनी हुई। कर्ज में डूबे किसानों का एक पैसा माफ नहीं हुआ, लेकिन चंद उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया गया।