भोपाली इंजीनियर ने बना दी टेस्ला के टक्कर की गाड़ी !
MP के भोपाल निवासी संजीव शर्मा ने ऑटोनॉमस कार बनाई है। बिना ड्राइवर चलने वाली इस गाड़ी को देखकर आनंद महिंद्रा भी मुरीद हो गए हैं। महिंद्रा ने लिखा- यह पूरे भारत में तकनीकी इनोवेशन के बढ़ने का प्रमाण है। बता दें कि रुड़की IIT से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किए संजीव की Swaayatt Robots नाम की कंपनी ने ये गाड़ी बनाई है। इस कार में कई फंक्शन हैं जो टेस्ला को टक्कर देने वाले हैं।











Leave a Reply