EVM और VVPAT के मिलान पर SC ने केंद्र और EC से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने EVM के वोट और VVPAT की पर्चियों के मिलान की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इस पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एक्टिविस्ट अरुण अग्रवाल ने अगस्त 2023 में ये याचिका लगाई थी। अभी निर्वाचन क्षेत्र में रैंडमली 5 EVM का ही VVPAT से मिलान होता है। मामले पर 17 मई को अगली सुनवाई होगी।











Leave a Reply