वरिष्ठ सपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद व वरिष्ठ सपा नेता कुंवर रेवती रमण सिंह और उनके परिवार ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। सपा छोड़ने के बाद रेवती रमण सिंह कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे। रेवती रमण सिंह 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। दोबारा राज्यसभा नहीं भेजे जाने और फिर से पार्टी महासचिव नहीं बनाए जाने से रेवती रमण अखिलेश यादव से नाराज चल रहे थे।











Leave a Reply