बदायूं के बाद अब प्रयागराज में डबल मर्डर
यूपी के बदायूं के बाद अब प्रयागराज के मेजा इलाके में भी डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां 4 और 6 साल के दो मासूमों को लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इन बच्चों की कातिल कोई और नहीं उनकी सगी बुआ ही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बुआ फरार है। आरोपी की मानसिक हालत पिछले काफी दिनों से खराब बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।











Leave a Reply