प्रयागराज में मौजूद हैं ब्रिटिश काल के 1049 मतदाता
देश में 19 अप्रैल से 1 जून तक लोकसभा चुनाव होने हैं। प्रयागराज जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक, प्रयागराज में 46 लाख से अधिक मतदाताओं में से 1049 अति वरिष्ठ मतदाता हैं। इनमें से कई मतदाता ब्रिटिश काल के दौरान राजनीतिक रूप से सक्रिय थे। वे देश में हुए पहले आम चुनाव से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें कई मतदाताओं की आयु 100 से 120 वर्ष तक है।











Leave a Reply