लाडली जी मंदिर में भगदड़, 12 से अधिक श्रद्धालु बेहोश
मथुरा जिले के बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में लड्डू मार होली उत्सव के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान 12 से अधिक श्रद्धालु बेहोश हो गए। सभी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के आस-पास पुलिस बल तैनात है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आज लड्डू मार होली उत्सव में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंचे हैं।











Leave a Reply