SBI ने चुनाव आयोग को सौंपा बांड्स का ब्योरा
चुनावी बांड मामले में SBI ने चुनाव आयोग को बांड्स का पूरा ब्यौरा सौंप दिया है। SBI ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, चुनावी बांड्स का ब्यौरा सौंपा है। चुनाव आयोग 15 मार्च तक ये ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड करेगा
जो चुनावी बॉन्ड कैश नहीं हुए, उनका पैसा रिलीफ फंड में गया’
SBI ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनावी बॉन्ड का हलफनामा दाखिल कर दिया है। बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया है। हमने चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड के चंदे की जानकारी भी उपलब्ध कराई है। इसमें चुनावी बॉन्ड की खरीद की तारीख, खरीददारों के नाम और रकम की डिटेल्स EC को सौंपी गई है। जो बॉन्ड कैश नहीं हुए, उनका पैसा रिलीफ फंड में चला गया।











Leave a Reply