UP: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमनमणि त्रिपाठी कांग्रेस में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के नेता अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र और पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अमन को कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने पार्टी में शामिल कराया। मुलाकात के बाद अमन ने कहा कि 14 मार्च के बाद उनके हजारों समर्थक एक बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो वह यूपी की महराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।











Leave a Reply