यूपी के पास नहीं है DM का तजुर्बा रखने वाले 120 IAS अफसर !
EC ने लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए यूपी सरकार से 120 IAS अफसरों की मांग की है। आयोग ने शर्त रखी है कि वही अफसर भेजे जाएं जो DM पद संभाल चुके हैं। सरकार की ओर से आयोग को ऐसे 46 IAS अफसरों की ही सूची भेजी गई है जो DM का तजुर्बा रखते हैं। सरकार के अनुसार बाकी अफसर राज्य के जरूर कामकाजों को संभाल रहे हैं। अगर आयोग DM की तजुर्बा वाली शर्त हटा ले तो कई अफसरों को भेजा जा सकता है।











Leave a Reply