दिल्ली में बड़ा हादसा, पलटी मालगाड़ी
दिल्ली के जखीरा फ्लाइओवर के पास नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर आज एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंचे हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ये हादसा दोपहर करीब 11.52 बजे हुआ।












Leave a Reply