हम अलग से अयोध्या जाएंगे: शिवपाल यादव
सपा नेता शिवपाल यादव ने सत्ता पक्ष के तरफ से मिले प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि सपा के विधायक 11 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या नहीं जाएंगे। सबके साथ जाने का औचित्य नहीं है। हम लोग अलग से जाएंगे। बता दें कि बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विधायकों को एक साथ बस से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की सूचना सदन में दी थी।












Leave a Reply