सप्ताह में एक बार अपनी पत्नी से मिल सकेंगे मनीष सिसोदिया
AAP नेता मनीष सिसोदिया के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कस्टडी पैरोल में सप्ताह में एक बार अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि मनीष के साथ डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। कोर्ट ने उनकी नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की है।












Leave a Reply