ज्ञानवापी केस में बड़ा फैसला, मिला पूजा का अधिकार
ज्ञानवापी केस में बनारस जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को नियमित पूजा का अधिकार दे दिया है। कोर्ट ने जिला प्रशासन को बैरिकेडिंग में 7 दिन के अंदर व्यवस्था कराने का आदेश दिया है। ये तहखाना मस्जिद के अंदर है। कोर्ट के इस फैसले पर हिंदू पक्ष के वकील ने खुशी जताई है। हिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि ये हमारी बहुत बड़ी जीत है।












Leave a Reply