ज्ञानवापी: ASI सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की ASI सर्वे रिपोर्ट की कॉपी हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष को मिल गई है। ASI सर्वे की स्टडी रिपोर्ट 839 पन्ने की है। इसकी सर्टिफाइड कॉपी हिंदू पक्ष से वकील विष्णु शंकर जैन और मुस्लिम पक्ष के वकील अखलाक अहमद को दे दी गई है। ASI सर्वे ज्ञानवापी में 92 दिनों तक चला था। हिंदू पक्ष इस सर्वे रिपोर्ट में तहखानों से सनातन धर्म से जुड़े सबूत मिलने का दावा कर रहा है।












Leave a Reply