रामलला प्राण प्रतिष्ठाः कई राज्यों में छुट्टी का एलान
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी अंतिम चरण में है। इसे लेकर राज्य सरकारों ने छुट्टी की घोषणा की है। अब तक UP, महाराष्ट्र, एमपी, छत्तीसगढ़, असम, गोवा, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड ने छुट्टी का एलान किया है। जबकि केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। झारखंड के प्राइवेट स्कूलों ने भी छुट्टी की घोषणा की है।












Leave a Reply