Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सड़क चौडीकरण के नाम पर सैकड़ों वर्ष से बने आशियाना को न उजाड़ा जाय-रेवती

सड़क चौडीकरण के नाम पर सैकड़ों वर्ष से बने आशियाना को न उजाड़ा जाय-रेवती

सड़क चौडीकरण के नाम पर सैकड़ों वर्ष से बने आशियाना को न उजाड़ा जाय-रेवती
झोपड़पट्टी उजाड़ने से पहले आवास मुहैया करायें सरकार।
प्रयागराज 13 जनवरी।पूर्व मंत्री पू.सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह से कोठापार्चा व्यापार मण्डल के लोग शिवशंकर केशरवानी के नेतृत्व में मिलकर अवगत कराया कि सड़क चौड़ीकरण से पूरा कोठापार्चा बाजार ही खत्म हो जायेगा जो सैकड़ों साल से अपने आवास में दुकान कर परिवार का भरण पोषण कर रहें हैं।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने बताया कि पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने तत्काल प्रयागराज मण्डलायुक्त व पीडीए उपाध्यक्ष से टेलिफोनिक वार्ता कर समस्या का मानवीय व सहानुभूति समाधान निकालने के लिए कहा उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का भी डायरेक्शन आ गया है कि यदि बहुत जरूरी हो मकान दुकान तोड़ना तो भुक्तभोगी को पहले मुवावजा दिया जाय फिर मकान तोड़ें जाय।
पूर्व सांसद ने कहा कि दस दिन के कुम्भ मेले के लिए और उसमें भी वाहन प्रतिबंधित रहता हैं तो पैदल स्नानार्थियों को आवागमन में कोई भी असुविधा नहीं होती ऐसे में सैकड़ों साल से बसे लोगों के आशियाना व रोजगार को न छीना जाना चाहिए।
प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व सांसद ने अधिकारियों से कहाकि नये पुल से लेकर पुराने पुल तक जो पर्यटन कि दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण हैं। उसका सौंदर्यीकरण किया जाय जहाँ वाटर स्पोर्ट्स की आपार संभावना है इससें पर्यटन को बढ़वा मिलने के साथ नगरवासियों को नदी किनारे सैर का स्थान मिल जायेगा।उन्होंने कहा कि वहाँ बसे हुए लोगों को सेना भूमि जो अलग थलग हैं जिसपर गरीब छप्पर डाल कर रह रहे हैं वोटक्लब के सामने उसपर पांच मंजिला आवास बना कर सभी को पक्का छत मुहैया करायें सरकार। अधिकारी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे मैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से वार्ता कर इसको पास कराने का प्रयास करुंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *