22 जनवरी को फ्री होगी नाव की सवारी
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन वाराणसी के सभी 84 घाटों पर श्रद्धालु, सैलानी और आम लोग फ्री नौकायन कर सकेंगे। लोग अस्सी से राजघाट या फिर गंगा उस पार बिना शुल्क दिए आ-जा सकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के समय निषाद समाज 12 बजे राजघाट से अस्सी घाट तक शोभायात्रा निकालेगा। इसमें 500 से ज्यादा नावें शामिल होंगी। मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर हुई बैठक में 84 घाटों के नाविकों ने सहमति जताई है।












Leave a Reply