मायावती सीनियर नेता हैं, उनका सम्मान करें’
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधायकों और कार्यकर्ताओं से बसपा सुप्रीमो मायावती का सम्मान करने को कहा है। दरअसल, मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर चल रही बैठक में एक विधायक बसपा सुप्रीमो का नाम लेकर कुछ कहना चाह रहे थे। अखिलेश ने उन्हें फौरन टोकते हुए कहा कि वह बहुत सीनियर नेता हैं और उम्र में काफी बड़ी हैं। उनका नाम सम्मान से लिया जाना चाहिए।












Leave a Reply