संगम पहुंचे प्रवासी साइबेरियन पक्षी
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर बड़ी संख्या में प्रवासी साइबेरियन पक्षी पहुंच चुके हैं। ये पक्षी सर्दी के मौसम में हजारों किलोमीटर से उड़कर आते हैं। इसके चलते संगमनगरी में ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। संगम पर लोग इन पक्षियों के खाने पीने का प्रबंध करते हैं। ये साइबेरियन पक्षी अक्टूबर में प्रयागराज आते हैं और मार्च में अपने घर वापस चले जाते हैं।












Leave a Reply