टूटा रिकॉर्ड, 7.35 लाख लोगों ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन
नए साल के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के सभी रिकॉर्ड टूट गए। काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए 7.35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंगला आरती के बाद भोर में 4 बजे आम लोगों के लिए मंदिर खुलने के बाद सुबह 9 बजे तक 2.5 लाख लोगों ने मंदिर में दर्शन कर लिए थे। सावन के पहले सोमवार पर एक दिन में अधिकतम 7.25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।












Leave a Reply