Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

३१ दिसम्बर २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – रविवार।
तिथि – चतुर्थी दिन – १०:१९ मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – मघा समस्त (पूरे दिन रात्रि)।
योग – प्रीति रात्रि – ०३:०९ मि. तक उपरांत आयुष्यमान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का पूरे दिन रात्रि है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:५१ मि.।
सूर्यास्त – ०५:१७ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष- यात्रा में निषिद्ध यमघंट योग समस्त (पूरे दिन रात)।

कल विशेष – ईस्वी सन् – २०२४ प्रारंभ,ईसाई नववर्ष।

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है ।धनलाभ होगा और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।संतान से शुभ समाचार मिलेंगे।परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृष राशि – आज संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे।समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।समय-समय पर घर के बुजुर्गो का ध्यान देते रहें।

मिथुन राशि – आज दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा अतः शांत रहें।दिनचर्या को बदलें।करीबी लोगों से धोखा मिलने की पूरी संभावना है सतर्क रहें।व्यय वृद्धि संभव है।मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क राशि – आज अपने व्यवहार पर ध्यान दें।कई लोग आप से नाराज हैं।रुका हुआ धन प्
ने पर मिल सकता है।यात्रा,निवेश व नौकरी लाभ देंगे।तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

सिंह राशि – आज परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को गती मिलेगी।व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।

कन्या राशि – आज अपने काम पर ध्यान दें।दूसरों की निंदा करने से बचें।धार्मिक लाभ मिल सकता है।राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे।न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

तुला राशि – आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी।दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे।वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।परिजनों से विवाद से बचें।नए दोस्त बनेंगे।असहाय लोगों की मदद करें उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि – आज समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकता है।कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु राशि – आज परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है।संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं बड़ा लाभ होगा।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

मकर राशि – आज कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी।किसी असहाय की मदद जरूर करें।दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुम्भ राशि – आज दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी।परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे।जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें विजय होगी।

मीन राशि – आज सबसे अच्छा व्यवहार करें आपका व्यक्तित्व को और निखर सकता है।किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है।कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा।परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *