सुशासन के नाम पर लोगों को दे रहे धोखा’
यूपी के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सुशासन के नाम पर लोगों के साथ धोखा कर रही है। बेरोजगारी की वजह से युवा वर्ग परेशान है। लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। सर्व समाज का नारा देने वाली पार्टी में सिर्फ एक जाति विशेष को महत्व दिया जा रहा है।










Leave a Reply