BJP विधायक रामदुलार गोंड की विधायकी रद्द
सोनभद्र जिले के दुद्धी सीट से BJP विधायक रामदुलार गोंड की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। बीते दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप केस में गोंड को दोषी करार दिया था। HC ने विधायक को 25 साल की सजा सुनाई थी। विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर बताया गया की सीट रिक्त कर दी गई है। गोंड ने विधायकी बचाने के लिए HC में अपील दाखिल कर सजा पर रोक लगाने और जमानत की मांग की है।










Leave a Reply