महंगा होगा यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर
यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर एक बार फिर महंगा हो सकता है। नए साल से एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। यमुना अथॉरिटी की 18 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके बाद नए टोल दर की सूची जारी होगी। मौजूदा वक्त में एक्सप्रेसवे पर कार चालकों को ₹2.60 प्रति किमी और हल्के कॉमर्शियल वाहनों को ₹4.15 प्रति किमी टोल टैक्स देना होता है।










Leave a Reply