UP में कई IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
योगी सरकार ने 3 जिलों के SP समेत कई बड़े IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। अंबेडकर नगर, महाराजगंज और हाथरस के SP को बदला गया है। इसके अलावा लखनऊ के साइबर क्राइम SP का भी ट्रांसफर किया गया है। प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त को भी बदला गया है। बांदा DIG विपिन कुमार मिश्रा को वाराणसी का DIG बनाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को अब पीटीएस मेरठ का DIG बनाया गया है।










Leave a Reply