दिल्ली में भी सामने आई चीन की खतरनाक बीमारी
चीन में बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहे माइकोप्लाज्मा निमोनिया के दिल्ली में 7 मरीज मिले हैं। AIIMS ने PCR और IDM एलिसा नामक टेस्ट के जरिए मरीजों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया का पता लगाया है। हालांकि ये केस अप्रैल से सितंबर के बीच सामने आए थे। माइकोप्लाज्मा निमोनिया आमतौर पर छोटे बच्चों को अपनी चपेट में लेता है। गला खराब होना, थकान, बुखार, कई हफ्तों तक खांसी और सिर दर्द इसके लक्षण हैं।










Leave a Reply