Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

०४ दिसम्बर २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – सोमवार।
तिथि – सप्तमी रात्रि – ०८:५१ मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – मघा रात्रि – १२:१६ मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – वैधृति रात्रि – १०:१६ मि. तक उपरांत विष्कुंभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की प्रातः – ०७:४८ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का रात्रि – १२:१२ मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – ०७:३१ मि. से ०९:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४८ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२० मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – रुक्मिणी अष्टमी (बंगाल) चंद्रोदय व्यापिनी,चंद्रोदय रात्रि – ११:२५ मि. पर,दोषसंघ विनाशक रवियोग रात्रि – १२:१६ मि. तक है,भद्रा मृत्युलोक की प्रातः – ०७:४८ मि. तक।

कल विशेष – श्री कालभैरव प्राकट्य एवं कालभैरव अष्टमी व्रत तथा पूजन,कालाष्टमी,काशी एवं अन्यत्र कालभैरव बटुकभैरव सहित अष्ट भैरवों का दर्शन पूजन,मनघा व्रत,मृत्युबाण प्रातः (रात्रिशेष) – ०६:३३ मि. से।

मेष राशि – आज व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी धर्म में आस्था बढ़ेगी अत: आडंबरों से दूर रहें।कार्यों में सुधार होगा।रचनात्मक कार्यों का लाभ मिलेगा।

वृष राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।सोच-समझकर कार्य करें अन्यथा नुकसान संभव है।नई योजनाएं बनेगी।

मिथुन राशि – आज पारिवारिक विवाद संभव है जिससे तनाव बढ़ेगा,सामाजिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क राशि – आज दिन लाभ दायक है।कार्यसिद्धि होने से साहस व पराक्रम बढ़ेगा।व्यापार,व्यवसाय में लाभ संभव है।धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि – आज परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा।कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी।आय से अधिक व्यय नहीं करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी।हर किसी पर विश्वास न करें।धैर्य,संयम रखकर काम करें।निर्णय लेने में विलंब न करें।

तुला राशि – आज सोच समझकर कार्य करें।तीर्थ यात्रा में समय बीतेगा।शत्रुओं से सावधान रहें अन्यथा कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं।पारिवारिक विवाद भी संभव है|

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं,कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी।परिवार में खुशियाँ आएंगी।वाणी पर संयम आवश्यक है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशि – आज मेहनत और ईमानदारी के कारण नौकरी में लाभ एवं पदोन्नति की संभावना है।आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी|व्यापारिक विवादों का निपटारा होने की संभावना।

मकर राशि – आज समय का ध्यान रखें अन्यथा हानि संभव है।व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है।व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें।बुरी आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

कुंभ राशि – आज दिन शुभ है सभी कामनाएं पूरी होगी।माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।कामकाज में सुधार होगा।वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे।मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

मीन राशि – आज मर्यादा का ख्याल रखें।जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।व्यापार,नौकरी में वृद्धि संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(कथा वाचक,ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *