शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा
यूपी में जातीय जनगणना के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। शीतकालीन सत्र में विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। वहीं, सपा महासचिव शिवपाल यादव ने केशव प्रसाद से इस्तीफा मांग लिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग भी मंत्री रहे हैं। हम भी तरीका निकालते थे, लेकिन केशव बहाना करते हैं। उनकी जगह पिछड़े वर्ग के किसी नेता को मंत्री बनाएं।










Leave a Reply